. माधव शिक्षा महाविद्यालय : Rishi Galav University Gwalior Invitation

Rishi Galav University Gwalior Invitation

ऋषि गालव विश्वविद्यालय के स्थापना हेतु भूमि पूजन समारोह का आयोजन

Rishi Galav University, Gwalior

।।सादर आमंत्रण।।

 

ग्वालियर की पुण्यभूमि, तपोभूमि पर एक नवीन शैक्षणिक युग के शुभारंभ का पावन अवसर है।

ऋषियों की तपस्या और ज्ञान परंपरा से आलोकित इस भूमि पर

ऋषि गालव विश्वविद्यालय

के स्थापना हेतु भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

 

यह विश्वविद्यालय मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा स्थापित किया जा रहा है, जो वर्ष 1959 से निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्यरत है।

शून्य से प्रारंभ हुई यह यात्रा आज शिखर की ओर संस्कार, समर्पण और उत्कृष्टता के पथ पर अग्रसर है ।

 

आज के समय में, जहाँ अनेक निजी विश्वविद्यालय केवल तकनीकी दक्षता पर बल देकर छात्रों को एक यांत्रिक जीवन की ओर अग्रसर कर रहे हैं, वहीं "ऋषि गालव विश्वविद्यालय" का संकल्प है—

“ज्ञान के साथ संस्कार, शिक्षा के साथ शील, और प्रगति के साथ मानवता।”

"शील दीप्तं ज्ञानम्"

यह विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, अपितु एक ऐसे गुरुकुल की परिकल्पना है, जहाँ विद्यार्थियों में विवेक, नैतिकता और चरित्र का समन्वित विकास हो—ताकि वे केवल  भौतिक रूप से सफल नहीं, बल्कि पूर्ण सार्थक जीवन जीने वाले नागरिक बन सकें।

आपकी गरिमामयी उपस्थिति इस पावन अवसर को और भी दिव्य एवं पूर्ण बनाएगी।अतः आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं—

 

कार्यक्रम: भूमि पूजन समारोह

स्थान: ग्राम बेला, शीतला माता मंदिर मार्ग, शिवपुरी लिंक रोड, ग्वालियर

तिथि : ज्येष्ठ कृष्ण तृतीय संवत् 2083, 4 मई 2026, सोमवार

समय: प्रातः 9.30

 

आपकी उपस्थिति हमारे लिए प्रेरणा और आशीर्वाद स्वरूप होगी।

 

सादर

मध्यभारत शिक्षा समिति